Sunday, August 16, 2026
Home National Delhi Delhi University acid attack : दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकंड ईयर छात्रा एसिड...

Delhi University acid attack : दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकंड ईयर छात्रा एसिड अटैक, CCTV और गवाहों से हो रही पूछताछ

0
168

Delhi University acid attack : नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकंड ईयर की छात्रा पर लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास एसिड अटैक की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, यह हमला कॉलेज से कुछ दूरी पर हुआ, जब छात्रा अपने कॉलेज जा रही थी। पीड़िता ने चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उसके हाथ जल गए। घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।

Delhi University acid attack : पुलिस ने बताया कि मुकुंदपुर की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा पर जान-पहचान वाले युवक ने हमला किया। आरोपी जितेंद्र अपने साथियों ईशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर आए थे। आरोप है कि ईशान ने अरमान को एक बोतल दी, जिसमें एसिड था, और उसने उसे छात्रा पर फेंक दिया। घटना के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गए।

Delhi University releases admission policy for academic year 2022-23 cuet  compulsory know other important points | Delhi University: दिल्ली  यूनिवर्सिटी ने जारी की Admission Policy, कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पास ...

Delhi University acid attackपीड़िता ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र उसका पीछा करता था और करीब एक महीने पहले उनके बीच तीखी बहस हुई थी। दिल्ली पुलिस ने छात्रा के बयान और चोटों की प्रकृति के आधार पर BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Delhi University acid attackपुलिस की कई टीमें घटना स्थल और आसपास के इलाके में जांच में जुटी हैं। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा यह पता लगाया जा रहा है कि हमले के पीछे किसी पुरानी वैमनस्यता या विवाद की वजह तो नहीं थी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। क्राइम टीम और FSL टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया है और जांच को गति दी जा रही है।

Share The News
Previous articleCG News : रायपुर नगर निगम को मिली 100 करोड़ रुपए की म्यूनिसिपल बॉन्ड योजना की मंजूरी
Next articleCG NEWS : 21 नक्सलियों के हथियार त्यागकर पुनर्वास पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here