CG News : रायपुर नगर निगम को मिली 100 करोड़ रुपए की म्यूनिसिपल बॉन्ड योजना की मंजूरी

VIKASH KHALKHO

CG News : रायपुर। रायपुर नगर निगम को शासन ने 100 करोड़ रुपए की म्यूनिसिपल बॉन्ड योजना के लिए मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत आम नागरिक निगम की परियोजनाओं में निवेश कर सकेंगे। खास बात यह है कि निवेश की राशि 10 रुपए से लेकर लाखों रुपए तक हो सकती है, जिससे छोटे और बड़े निवेशक दोनों इसमें भाग ले सकेंगे। निगम निवेशकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बॉन्ड खरीदने की सुविधा देगा और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी।

म्यूनिसिपल बॉन्ड का उद्देश्य शहर के विकास कार्यों के लिए फंड जुटाना है। निगम इस फंड का उपयोग सड़कों, जलापूर्ति, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और ग्रीन जोन जैसी परियोजनाओं के लिए करेगा। केंद्र सरकार सब्सिडी के रूप में कुल राशि का 25 प्रतिशत यानी 25 करोड़ रुपए निगम को देगी।

Read More : CG News : प्रतियोगी परीक्षा के नाम पर ठगी, कोचिंग संचालक और पत्नी पर केस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नगर निगम ने इस योजना के लिए पहले ही प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। शुरुआती चरण में 100 करोड़ रुपए के बॉन्ड जारी किए जाएंगे। निवेशकों को निर्धारित ब्याज दर पर रिटर्न मिलेगा, जो शेयर बाजार की तर्ज पर तय की जाएगी, ताकि निवेशकों को आकर्षक मुनाफा मिल सके।

रायपुर नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह मॉडल देश के बड़े शहरों जैसे पुणे, अहमदाबाद और इंदौर में सफल हो चुका है। इस पहल से आम नागरिकों को भी विकास कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा और निवेश के नए अवसर खुलेंगे। निगम की वित्तीय स्थिति मजबूत होने के कारण बॉन्ड निवेशकों के लिए भरोसेमंद साबित होगा।

Read More : Election Commission of India : चुनाव आयोग कल करेगा SIR तारीखों का ऐलान, पहले चरण में 10-15 राज्य शामिल

राज्य शासन ने योजना के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, लेकिन इस योजना से संबंधित सभी देनदारियां निगम की होंगी। राज्य सरकार कोई गारंटी नहीं देगी और निगम ही मुनाफा या घाटे की पूरी जिम्मेदारी लेगा। निगम को सेबी और आरबीआई की आवश्यक मंजूरी भी लेनी होगी।

डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए निवेशक मोबाइल या कंप्यूटर से बॉन्ड खरीद और बेच सकेंगे। निगम इसके लिए एक समर्पित पोर्टल तैयार कर रहा है, जहां निवेश राशि, ब्याज दर और रिटर्न की जानकारी उपलब्ध होगी। बॉन्ड से जुटाई गई पूंजी का उपयोग स्मार्ट रोड, सोलर लाइटिंग, जल संरक्षण और कचरा प्रबंधन जैसी परियोजनाओं में किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *