Sunday, April 19, 2026
39.1 C
Raipur

CG Crime News: मंगेतर की बेवफाई बनी मौत की वजह—युवती आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़: चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में हुई युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि युवती अपने ही मंगेतर की बेवफाई और लगातार मानसिक प्रताड़ना से टूट चुकी थी। इसी तनाव में उसने जहर सेवन कर जान दे दी।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी केशव पटेल (28 वर्ष), निवासी ग्राम चुहकीमाल, थाना छाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

शादी से पहले टूटा भरोसा

जानकारी के अनुसार, मृतिका (29 वर्ष) की शादी आरोपी से तय हो चुकी थी और दिसंबर 2025 में विवाह होना था। लेकिन शादी से ठीक पहले युवती को पता चला कि केशव पटेल का किसी दूसरी युवती से प्रेम संबंध है और वह उसी से शादी करना चाहता है।

READ MORE: CG NEWS: रायगढ़ पुलिस का पुसौर में जन-जागरूकता अभियान: साइबर सुरक्षा से लेकर नशा मुक्ति तक दिया सशक्त संदेश

फोन पर प्रताड़ना, बढ़ता तनाव

परिजनों के बयान में सामने आया कि आरोपी युवती को लगातार फोन कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। वह उसे अपमानित करता और तनाव में डालता था, जिससे युवती गहरे अवसाद में चली गई थी।

जहर पीकर दी जान

लगातार मानसिक दबाव से परेशान होकर युवती ने 9 सितंबर 2025 को अपने घर में जहर सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी ने उसी युवती से शादी कर ली, जिससे उसका संबंध था।

जांच में जुटे साक्ष्य, फिर गिरफ्तारी

मर्ग जांच के दौरान पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने संबंध और बातचीत की बात स्वीकार की।

READ MORE: CG NEWS : “लौटी मुस्कान—128 मोबाइल रिकवर, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्वामियों को सौंपे”

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस का स्पष्ट रुख

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह घटना बताती है कि रिश्तों में धोखा और मानसिक प्रताड़ना किस हद तक किसी की जिंदगी पर असर डाल सकती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

PM Modi Nation Address | PM Modi Address To Nation | PM Modi Address Today | PM Modi LIVE | PM Modi

PM Modi Nation Address | PM Modi Address To Nation | PM Modi Address Today | PM Modi LIVE | PM Modi

PM Modi Address To Nation | PM Modi Address Today | PM Modi LIVE | P

PM Modi Address To Nation | PM Modi Address Today | PM Modi LIVE | P

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Latest YouTube Shorts

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

प्लास्टिक बोतल शराब नीति पर उठे सवाल सस्ती शराब गायब, जिम्मेदार कौन...#cg #raipur #cgnews

प्लास्टिक बोतल शराब नीति पर उठे सवाल सस्ती शराब गायब, जिम्मेदार कौन...#cg #raipur #cgnews

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पुराने केस की जानकारी...#shorts #cg

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पुराने केस की जानकारी...#shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

firecracker factory : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट, 16 की मौत, कई घायल

firecracker factory : विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री...

Related Articles

Popular Categories