Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : मॉल पार्किंग से इनोवा लेकर फरार शातिर आरोपी गिरफ्तार,...

Raipur Crime : मॉल पार्किंग से इनोवा लेकर फरार शातिर आरोपी गिरफ्तार, 9 लाख की कार बरामद

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में मॉल पार्किंग से इनोवा कार लेकर फरार हुए शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 9 लाख रुपये की कार भी बरामद की गई है।

Raipur Crime : प्रार्थी सुरजीत सिंह चावला, निवासी सम्बलपुर (ओडिशा), 18 अप्रैल 2026 को परिवार के साथ सिटी सेंटर मॉल आए थे। पार्किंग में वाहन खड़ा कर चाबी कर्मचारी को सौंप दी गई थी, लेकिन कुछ समय बाद लौटने पर वाहन गायब मिला। जांच में पता चला कि मॉल का कर्मचारी मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू कार लेकर फरार हो गया। वाहन में पर्स, दस्तावेज और नकदी भी रखी हुई थी।

Raipur Crime : मामले में पुलिस ने धारा 316(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच तेज की।

Raipur Crime : टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी की गतिविधियों को ट्रैक किया और मुखबिरों की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाया। लगातार दबिश के बाद आरोपी को वाहन सहित पकड़ लिया गया।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, आरोपी मनीष साहू आदतन अपराधी है और पहले भी कई वाहन चोरी के मामलों में शामिल रह चुका है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कार्रवाई हो चुकी है और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here