Raipur News : रायपुर में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 5 हाइवा जब्त

Raipur News : रायपुर : रायपुर में यातायात पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच हाइवा (ट्रक) जब्त किए हैं। यह कार्रवाई 18 अप्रैल 2026 की देर रात चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान की गई।

Raipur News : अभियान विकास कुमार (पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं प्रोटोकॉल) के निर्देशन और विवेक शुक्ला के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान पचपेड़ी नाका, फाफाडीह चौक और तेलीबांधा थाना क्षेत्र के पास सघन जांच की गई।

Raipur News : चेकिंग के दौरान रोके गए पांच हाइवा वाहनों में बिना रॉयल्टी के रेत परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने इसे अवैध खनन से जुड़ा मामला मानते हुए तत्काल कार्रवाई की और सभी वाहनों को जब्त कर लिया।

Raipur News : जब्त किए गए वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंप दिया गया है। विभाग अब खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगा। इस प्रक्रिया में खनिज विभाग के अधिकारी राजेश मालवे (डिप्टी डायरेक्टर), उमेश भार्गव और स्तुति निगम की भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Raipur News : पकड़ाए गए पांचों हाइवा का विवरण इस प्रकार है

1. CG 04 QN 1944 चालक नीरज साहू , वाहन मालिक चित्रेंद्र साहू पता साजा जिला बेमेतरा
2. CG 04 QB 5457 चालक रंजीत साहू , वाहन मालिक तुकाराम साहू पता हतपान जिला बेमेतरा
3. CG 04 QC 9190 वाहन चालक रामचरण यादव , वाहन मालिक राजेश साहू पता कचना रायपुर
4. CG 06 GZ 6405 चीमा ब्रिक्स एंड ट्रेडर्स महासमुंद
5. CG 08 AS 9599 भगवती निषाद ग्राम सरगी जिला धमतरी

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories