Chhattisgarh Politics Controversy : “कांग्रेस छोड़ दें टीएस बाबा?,अजय चंद्राकर ने क्यों दी ऐसी सलाह, छत्तीसगढ़ की राजनीति में मचा बवाल

Gautam Rawat
Chhattisgarh Politics Controversy

Chhattisgarh Politics Controversy : रायपुर : रायपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Chhattisgarh Politics Controversy : अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही टीएस सिंहदेव का लगातार अपमान किया गया। उन्होंने सिंहदेव को सलाह देते हुए कहा कि अब उन्हें कांग्रेस छोड़ने पर विचार करना चाहिए। चंद्राकर ने कहा कि “अपमान की भी एक सीमा होती है। बाबा साहब गौरवशाली परिवार से आते हैं। अब उन्हें तय करना है कि कांग्रेस में अपमान सहना है या अपनी परंपरा और विचारों के साथ आगे बढ़ना है।”यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे टीएस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देते।

 

Chhattisgarh Politics Controversy : झीरम घाटी नक्सली हमले के 13 साल पूरे होने पर भी अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर भूपेश बघेल अपने पास मौजूद तथ्यों को सार्वजनिक करें और पूरी सच्चाई सामने लाएं, तो कई बातें साफ हो जाएंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे का इस्तेमाल केवल सहानुभूति और राजनीति के लिए करती रही है।

 

Chhattisgarh Politics Controversy : पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के खनिज संसाधनों में आदिवासियों की हिस्सेदारी वाले बयान पर भी चंद्राकर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नेताओं को इतनी चिंता थी, तो अपनी सरकार के समय इस मुद्दे को विधानसभा या कैबिनेट में क्यों नहीं उठाया गया।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सत्ता में रहते समय नेता चुप रहते हैं, लेकिन कुर्सी जाने के बाद बड़े-बड़े बयान देने लगते हैं।

 

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *