Raipur Liquor Smuggling Case : अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़ा युवक गिरफ्तार; खमतराई पुलिस ने जब्त की 60 पौवा देशी मदिरा, आरोपी जेल भेजा गया

VIKASH KHALKHO

Raipur Liquor Smuggling Case : रायपुर (27 फरवरी 2026): रायपुर कमिश्नरेट के नार्थ जोन में अवैध नशीले पदार्थों और शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस उपायुक्त (DCP North) श्री मयंक गुर्जर (IPS) के मार्गदर्शन में खमतराई थाना पुलिस ने रावांभाठा क्षेत्र में दबिश देकर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

मैदान में ग्राहक का इंतजार कर रहा था आरोपी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 25 फरवरी की शाम पुलिस को सूचना मिली कि रावांभाठा स्थित सुखाबांधा मैदान में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम और एसीपी उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में थाना प्रभारी खमतराई की टीम ने तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और संदेही को चिन्हांकित कर पकड़ा।

बोरी की तलाशी में खुला राज पकड़े गए युवक की पहचान दीपक बांधे (23 वर्ष), निवासी बीरगांव (उरला) के रूप में हुई है। पुलिस ने जब उसके पास मौजूद पीले रंग की प्लास्टिक बोरी की तलाशी ली, तो उसमें 60 पौवा शोले देशी मदिरा मसाला (कुल 10.800 बल्क लीटर) बरामद हुई। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 6,000 रुपये बताई जा रही है। आरोपी से जब शराब रखने के दस्तावेज मांगे गए, तो वह गोल-मोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने लगा।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई खमतराई पुलिस ने आरोपी दीपक बांधे के खिलाफ अपराध क्रमांक 132/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। डीसीपी मयंक गुर्जर ने स्पष्ट किया है कि अन्य राज्यों से आने वाली शराब की तस्करी और अवैध बिक्री को रोकने के लिए नार्थ जोन के सभी थानों में निगरानी और बढ़ाई जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *