Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh ujjain News :महाकाल की भस्म आरती में श्रद्धालु की मौत: आखिरी स्टेटस...

ujjain News :महाकाल की भस्म आरती में श्रद्धालु की मौत: आखिरी स्टेटस बना ‘मौत का आभास’

0
148

ujjain News :उज्जैन: विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर में सोमवार को एक भावनात्मक घटना घटी, जिसने सभी को गहरे तक झकझोर दिया। भस्म आरती में शामिल होने आए एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई। खास बात यह रही कि मृतक ने अपनी मृत्यु से ठीक पहले अपने वॉट्सएप स्टेटस पर एक दार्शनिक पंक्ति लिखी थी, जिसे अब लोग ‘मौत का आभास’ मान रहे हैं।

ujjain News :उज्जैन की पार्श्वनाथ सिटी में रहने वाले सौरभराज सोनी चाय की दुकान चलाते थे। हर सोमवार की तरह इस बार भी, दीपावली के दिन वे रात करीब एक बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने मंदिर पहुंचे थे। भगवान के दर्शन करने से पहले ही उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और वे गेट नंबर एक पर बेहोश होकर गिर गए। साथ आए लोगों और मंदिर कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सौरभराज ने बाबा महाकाल के दरबार में ही अंतिम सांस ली।

ujjain News :उनका आखिरी वॉट्सएप स्टेटस अब चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने लिखा था – “मिट्टी का शरीर है, सांसें उधार की हैं, दिल तो महाकाल का है, हम तो किराएदार हैं।” परिजनों और मित्रों का कहना है कि उन्हें मानो अपनी मृत्यु का पूर्वाभास हो गया था। हर सोमवार भस्म आरती में शामिल होना सौरभराज की महाकाल के प्रति गहरी आस्था को दर्शाता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here