Thursday, June 18, 2026
32.1 C
Raipur

Rewa News : पकड़ाई नशे की बड़ी खेप : यूपी से कार में लोडकर रीवा लाई जा रही थी खेप, 1 तस्कर गिरफ्तार

Rewa News : रीवा : रीवा पुलिस ने एक बार फिर नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी से भारी मात्रा में नशीले कफ सिरप की खेप लेकर आ रहे तस्कर को पकड़ा है।पुलिस को तस्कर के पास एक कार मिली, जिसमें भारी मात्रा में लाखों कीमती नशीले कफ सिरप की खेप लोड मिली।

 

READ MORE : Mahakal Bhasma Aarti : सुबह की भस्म आरती में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम, भक्त हुए भावविभोर…

 

बताया जा रहा है कि तस्कर द्वारा यह खेप उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से रीवा शहर लाई जा रही थी, तभी एमपी की सीमा में घुसते ही तस्कर सोहागी घाटी में जा पकड़ाए है। फिलहाल आरोपी तस्कर के कब्जे से कार सहित 1 लाख से अधिक कीमती नशीले कफ सिरप की 1320 शीशियां बरामद की गई है।

Rewa News : दरअसल यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर त्यौंथर एसडीओपी को नानस्वी शर्मा के नेतृत्व में सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर सोहागी पहाड़ में घेराबंदी कर यूपी से नशे की भारी भरकम खेप लेकर आ रहे एक तस्कर को पकड़ा गया है।

मौके पर तस्कर के वाहन की ली गई तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में 13 सौ से सबसे अधिक कोडीन युक्त नशीले कफ सिरप की शिशिया मिली है।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान बुलबुल रैदास निवासी प्रयागराज के रूप में की गई है।

Rewa News : पुलिस की माने तो आरोपी द्वारा यह खेप रीवा शहर लाई जानी थी, लेकिन उससे पहले ही सोहागी पुलिस ने उसे पहाड़ में ही घेराबंदी कर पकड़ लिया। फिलहाल मामले में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है और अब उससे तस्करी में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछतांछ की जा रही है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून करीब, अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के बीच प्रदेशवासियों...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti Ujjain : महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुई भव्य भस्म आरती, जयघोष से गूंजा उज्जैन

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग...

Related Articles

Popular Categories