Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh ujjain News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल लोक में वाटर...

ujjain News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल लोक में वाटर स्क्रीन प्रोटेक्शन और फाउंटेन शो का किया लोकार्पण

ujjain News
ujjain News

ujjain News : उज्जैन/राजेश व्यास : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के अवसर पर महाकाल लोक परिसर रुद्र सागर में वाटर स्क्रीन प्रोटेक्शन तथा फाउंटेन शो का लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा 18 करोड़ 7 लाख रुपए से स्थापित लेजर एंड साउंड शो में भगवान श्री महाकालेश्वर, मोक्षदायनी शिप्रा नदी तथा अवंतिका नगरी की कीर्ति गाथा को प्रदर्शित किया गया है। लगभग 25 मिनट की अवधि का लाइट एंड साउंड शो अद्भुत रूप से देखते ही बनता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री अन्न लड्डू प्रसादम का शुभारंभ किया गया, जो मिलेट अन्न से निर्मित होगा।

ujjain News : इसके साथ श्री महाकालेश्वर बैंड का भी शुभारंभ हुआ। महाकाल बैंड द्वारा प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर महाकाल लोक परिसर में मुख्यमंत्री द्वारा दीपदान किया गया। दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्री महाकाल के आशीर्वाद से देश का विकास हो रहा है।

ujjain News : उन्होंने कहा कि पूरे देश में उज्जैनी अवंतिका नगरी का विशेष स्थान है। उज्जैन का गौरवमयी इतिहास है। रुद्र सागर महाकाल लोक परिसर में लाइट एंड साउंड शो से उज्जैन आने वाले लोग उज्जैन की गौरव गाथा से परिचित होंगे। यह शो उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत करेगा। डॉ. यादव ने महाकाल बैंड की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि हमारे देश में बैंड की प्राचीन परंपरा रही है। आगामी महाकाल सवारी तथा अन्य पर्वों पर नियोजित ढंग से प्रस्तुति तथा कदमताल के लिए बैंड विधिवत अपनी तैयारी करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here