Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh C.G News : साल के आखिरी दिन साय कैबिनेट की अहम बैठक,...

C.G News : साल के आखिरी दिन साय कैबिनेट की अहम बैठक, धान खरीदी से नक्सलवाद तक…अहम मुद्दों पर मंथन

sai cabinet
साय कैबिनेट

रायपुर :  आज साल के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ सरकार की साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह बैठक राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। वर्ष 2025 की विदाई से पहले होने वाली यह बैठक प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है।

धान खरीदी की स्थिति पर होगा विस्तार से विचार

बैठक में राज्य में चल रही धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। समर्थन मूल्य पर खरीदी, उठाव की गति, भुगतान की स्थिति और किसानों को हो रही दिक्कतों पर चर्चा संभव है। सरकार किसानों से जुड़े फैसलों को लेकर स्पष्ट दिशा तय कर सकती है।

नक्सलवाद और सुरक्षा हालात पर मंथन

साय कैबिनेट की बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और सुरक्षा बलों के अभियानों की प्रगति पर भी चर्चा होने की संभावना है। सरकार राज्य में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर अपनी रणनीति को और मजबूत करने पर विचार कर सकती है।

Read More : CG CRIME : नाबालिग लड़के ने बनाया मासूम बच्ची का अश्लील वीडियो, फिर कर दिया वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के मुद्दे एजेंडे में

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी मंथन होगा। सरकारी अस्पतालों की सुविधाएं, डॉक्टरों की उपलब्धता, स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर प्रस्ताव आ सकते हैं।

कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर भी नजर

कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों की मांगों, पदोन्नति, लंबित वेतन भुगतान और सेवा शर्तों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा संभव है। नए साल से पहले कर्मचारियों को राहत देने वाले फैसलों की उम्मीद की जा रही है।

नए साल से पहले अहम फैसलों की उम्मीद

साल के अंतिम दिन होने वाली यह बैठक आने वाले वर्ष की प्रशासनिक दिशा तय करने वाली मानी जा रही है। बैठक के बाद कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here