Tuesday, September 1, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur Ambikapur MLA Controversy: विधायक और नायब तहसीलदार विवाद में बड़ा अपडेट, दोनों...

Ambikapur MLA Controversy: विधायक और नायब तहसीलदार विवाद में बड़ा अपडेट, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज, थाने में नारेबाजी से बढ़ा तनाव

Ambikapur MLA Controversy: अंबिकापुर | विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच हुआ विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है, जबकि नायब तहसीलदार के खिलाफ जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Ambikapur MLA Controversy: मामले के बाद अंबिकापुर में राजनीतिक और प्रशासनिक माहौल गरमा गया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान थाना परिसर में विधायक समर्थकों और राजस्व निरीक्षक संघ के पदाधिकारियों के बीच जमकर नारेबाजी हुई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके चलते थाना परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करना पड़ा।

READ MORE: Raipur Ebola Alert: इबोला संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट, रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू, ट्रैवल हिस्ट्री की भी हो रही जांच

Ambikapur MLA Controversy: जानकारी के मुताबिक विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। विधायक समर्थकों के खिलाफ गैर जमानती धाराएं लगाए जाने के बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।

Ambikapur MLA Controversy: विधायक रामकुमार टोप्पो ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी बड़ी बहन के साथ नायब तहसीलदार ने अभद्र व्यवहार किया था, जिसकी वजह से विवाद की स्थिति बनी। विधायक ने कहा कि वह जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।

Ambikapur MLA Controversy: उन्होंने यह भी कहा कि “अगर मैं दोषी हूं तो मेरे खिलाफ कार्रवाई की जाए। सुशासन की सरकार में ही यह संभव है कि किसी विधायक पर मारपीट का आरोप लगे और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो जाए।”

Ambikapur MLA Controversy: वहीं दूसरी ओर राजस्व निरीक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विधायक रामकुमार टोप्पो की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

READ MORE: Kabirdham Rice Scam: कबीरधाम में डेढ़ करोड़ का धान घोटाला उजागर, समिति प्रबंधक और ऑपरेटर पर FIR के निर्देश

Ambikapur MLA Controversy: इधर विधायक समर्थक भी नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पूरे मामले को लेकर शहर में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है।

Ambikapur MLA Controversy: फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here