Raipur Ebola Alert: इबोला संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट, रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू, ट्रैवल हिस्ट्री की भी हो रही जांच

Anuj Nirala

Raipur Ebola Alert: रायपुर | दुनिया के कई देशों में इबोला वायरस को लेकर बढ़ती चिंता के बीच छत्तीसगढ़ सरकार भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग ने विशेष जांच काउंटर स्थापित कर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। बाहरी राज्यों और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के साथ उनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

Raipur Ebola Alert:स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल भारत में इबोला वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं मजबूत की जा रही हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और संदिग्ध लक्षण मिलने पर तत्काल मेडिकल जांच की व्यवस्था भी की गई है।

READ MORE: Kabirdham Rice Scam: कबीरधाम में डेढ़ करोड़ का धान घोटाला उजागर, समिति प्रबंधक और ऑपरेटर पर FIR के निर्देश

रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी

Raipur Ebola Alert:छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट प्रशासन और स्वास्थ्य अमले को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। एयरपोर्ट पर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जो पूरी मॉनिटरिंग व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं।

Raipur Ebola Alert:स्वास्थ्य विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी यात्री में तेज बुखार, कमजोरी, उल्टी या अन्य संदिग्ध लक्षण पाए जाते हैं तो उसे तुरंत आइसोलेशन में रखकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

WHO के अलर्ट के बाद बढ़ी चिंता

Raipur Ebola Alert:अफ्रीकी देशों खासकर कांगो और युगांडा में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में इसे लेकर वैश्विक स्तर पर गंभीर चिंता जताई है। इसके बाद कई देशों ने एयरपोर्ट और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।

Raipur Ebola Alert:इसी क्रम में भारत सरकार ने भी सभी राज्यों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हाल ही में कहा था कि देश में फिलहाल इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सभी एजेंसियों को पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड पर

Raipur Ebola Alert:केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट, बंदरगाह और सीमावर्ती इलाकों में स्क्रीनिंग और निगरानी बढ़ा दी है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), आईसीएमआर और अन्य स्वास्थ्य एजेंसियों को ट्रैकिंग, टेस्टिंग और सर्विलांस के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

READ MORE: Raipur Share Market Fraud: रायपुर में शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर युवक से 6 लाख की ठगी

क्या है इबोला वायरस?

Raipur Ebola Alert:इबोला एक बेहद खतरनाक और जानलेवा वायरल बीमारी मानी जाती है। यह संक्रमित व्यक्ति या संक्रमित जानवर के खून और शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैलता है।

Raipur Ebola Alert:इस बीमारी के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, उल्टी और दस्त शामिल हैं। गंभीर मामलों में मरीज को आंतरिक और बाहरी रक्तस्राव भी हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार इबोला वायरस का ऊष्मायन काल 2 से 21 दिनों तक हो सकता है।

Raipur Ebola Alert:फिलहाल स्वास्थ्य विभाग लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील कर रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *