Raipur Crime : अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, शोलापुर से दबोचा गया मुख्य आरोपी

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर गिरोह के मुख्य मास्टरमाइंड विकास नरेन्द्र शुक्ला को महाराष्ट्र के शोलापुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलतः अहमदाबाद, गुजरात का निवासी है और पूर्व में भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है।

Raipur Crime : इससे पहले 25 मार्च 2026 को रायपुर में तीन अलग-अलग कॉल सेंटरों पर छापेमारी कर 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में विकास शुक्ला का नाम सामने आया, जिसके बाद कई राज्यों में लगातार दबिश दी गई।

Raipur Crime : आरोपी डार्क वेब, स्काइप, लिंक्डइन और टेलीग्राम के जरिए अमेरिकी नागरिकों का डेटा हासिल कर लोन और क्रेडिट स्कोर के नाम पर ठगी करता था। गिफ्ट कार्ड के जरिए रकम वसूल कर उसे प्रोसेसिंग चैनल से भारतीय मुद्रा में बदला जाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *