Bharatmala Project : आखिर क्यों सड़क पर उतरे 5 गांवों के सैकड़ों किसान, जानें मामला…

दुर्ग। Bharatmala Project : भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण को लेकर जिले में किसानों का आक्रोश फूट पड़ा है। हनोदा समेत पांच गांवों के 200 से अधिक किसानों ने निर्माण कार्य को रोकते हुए जमकर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि मुआवजा वितरण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है और उनकी जमीनों का उचित मूल्यांकन नहीं किया गया।

प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि बड़ी जमीनों के लिए हेक्टेयर और एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया गया है, जबकि छोटी जमीनों को वर्गफीट के आधार पर आंका गया, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस दोहरी मापदंड की नीति से ग्रामीणों में असंतोष है।

करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 17 किसानों को गिरफ्तार कर लिया। आंदोलनकारी किसानों ने प्रशासन से भ्रष्टाचार की जांच, पारदर्शी प्रक्रिया और सभी को समान मुआवजा देने की मांग की है।

प्रशासन ने अभी तक इस मामले में कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है, लेकिन आंदोलन ने भारतमाला परियोजना के भविष्य पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG News: गड्ढों की पहचान अब इंसान नहीं, AI करेगा! छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

Chhattisgarh AI Road Monitoring: छत्तीसगढ़ एआई सड़क निगरानी व्यवस्था...

Related Articles

Popular Categories