Bhopal News : विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन…वीडियो

Parivesh

भोपाल। Bhopal News : विवादित बयान को लेकर घिरे मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस ने भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया। सोमवार दोपहर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता श्यामला हिल्स स्थित मंत्री के सरकारी आवास की ओर मार्च कर रही थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि मंत्री विजय शाह ने देश, सेना और महिलाओं का अपमान किया है, ऐसे व्यक्ति को सरकार में एक दिन भी बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल प्रभाव से मंत्री को बर्खास्त करे।

विभा पटेल ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके शांतिपूर्ण विरोध को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि विजय शाह पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं और भाजपा उन्हें बचाने में लगी हुई है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार से संवेदनशीलता और जवाबदेही की मांग की। विपक्ष अब इस मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *