Indore Crime News : सिलिकॉन सिटी में खून से लथपथ मिली युवती की इलाज के दौरान मौत

Parivesh

इंदौर। Indore Crime News :  शहर के राऊ थाना क्षेत्र स्थित सिलिकॉन सिटी में गुरुवार देर रात एक 28 वर्षीय युवती खून से लथपथ हालत में मिली। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने युवती को गंभीर अवस्था में शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवती के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डॉक्टरों से जल्द शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।

पुलिस अब तक इस मामले को लेकर स्पष्ट निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है कि यह हत्या है या दुर्घटना। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पूरे मामले की जांच राऊ थाना पुलिस द्वारा की जा रही है और युवती की शिनाख्त की कोशिशें भी जारी हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *