M.P Crime : मऊगंज में नशे के सौदागरों पर बड़ी चोट, 3 तस्कर गिरफ्तार, 4 लाख कैश और कार जब्त

0
116
mauganj
मऊगंज में नशे के सौदागरों पर बड़ी चोट

मऊगंज : मऊगंज जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के सख्त निर्देशों के बाद हनुमना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 4 लाख 5 हजार रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त एक लग्जरी टोयोटा कार जब्त की है।

मोटवा पहाड़ी पर बिछाया गया जाल

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार–2’ के तहत मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर हनुमना पुलिस ने मोटवा पहाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी की। इसी दौरान एक सफेद रंग की टोयोटा कार को रोका गया। पुलिस को पहले से ही आशंका थी कि वाहन के जरिए नशीले पदार्थों की बड़ी खेप की सप्लाई की जा रही है।

तलाशी में हुआ बड़ा खुलासा

कार की तलाशी लेने पर पुलिस को डिग्गी से 35 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप बरामद हुई। इसके साथ ही एक झोले से 4 लाख 5 हजार रुपये की नगदी भी मिली, जिसे नशे की तस्करी से अर्जित बताया जा रहा है। मौके से ड्राइवर सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

Read More : MP Weather Update : कड़ाके की सर्दी से कांपा मध्य प्रदेश, अगले कुछ दिन और बढ़ेगी ठंड

कार, मोबाइल और नकदी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल फोन और टोयोटा कार को भी जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी के धंधे में सक्रिय थे।

NDPS एक्ट में मामला दर्ज

पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों और सप्लाई चैन की जांच में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here