मनगवा : मनगवा थाना की मनिकवार चौकी क्षेत्र में आस्था ज्वेलरी शॉप के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद 29 अगस्त की सुबह पीड़ित श्यामू सोनी ने चोरी की सूचना चौकी पुलिस को दी।
Read news : CG News : माकड़ी में पागल कुत्ते का कहर : 10 लोग घायल, बुजुर्ग और बच्चे भी शिकार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी ज्वेलरी शॉप पहुंचे, मुआयना किया और श्यामू को चौकी ले गए। दुकान संचालक का आरोप है कि पुलिस ने पूछताछ के दौरान उन पर दबाव बनाकर यह स्वीकार करने के लिए कहा कि उन्होंने खुद ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देर शाम तक जब श्यामू घर नहीं लौटा, तो परिवार उसे लेकर चौकी गए, जहां उसने पूरी आपबीती बताई।
इसके बाद श्यामू ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी देने का प्रयास किया। पुलिस ने 1 सितंबर को ज्वेलरी शॉप पहुंचकर एफआईआर की कॉपी दी, लेकिन श्यामू का दावा है कि उसके हस्ताक्षर हिंदी में हैं जबकि एफआईआर में अंग्रेज़ी में किए गए हैं, और चोरी गए माल की वास्तविक कीमत दर्ज नहीं की गई।
Read news : Punjab flood victims : भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित पंजाब, अक्षय कुमार ने बढ़ाया मदद का हाथ
श्यामू के मुताबिक, दुकान से लगभग 15–18 लाख रुपये के जेवरात चोरी गए, जबकि पुलिस ने एफआईआर में 2.9 लाख रुपये का सोना और 10,000 रुपये की चांदी चोरी दर्ज की है। पीड़ित ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।
“पुलिस ने मुझसे दबाव बनाकर चोरी स्वीकार करवाने की कोशिश की, एफआईआर में मेरे हस्ताक्षर और चोरी की रकम गलत दर्ज की गई है। मैं न्याय की मांग करता हूँ।”
— श्यामू सोनी, संचालक आस्था ज्वेलर्स









