Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh सागर में खाकी पर दाग! गर्ल्स वेटर पर गंदे कमेंट, विरोध करने...

सागर में खाकी पर दाग! गर्ल्स वेटर पर गंदे कमेंट, विरोध करने पर कैटरिंग कर्मचारियों से मारपीटका VIDEO वायरल…

sagar-police-video-viral: मध्यप्रदेश के सागर जिले में पुलिस विभाग एक बार फिर विवादों में घिर गया है। डायल 112 के कुछ पुलिसकर्मियों पर शादी समारोह से लौट रहे कैटरिंग कर्मचारियों के साथ मारपीट और गर्ल्स वेटर से अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3:30 बजे भोपाल रोड स्थित होटल ग्रैंड पैलेस में शादी समारोह समाप्त होने के बाद कैटरिंग कर्मचारी अपने वाहन से लौट रहे थे। वाहन में गर्ल्स वेटर भी मौजूद थीं।

sagar-police-video-viral: आरोप है कि रास्ते में डायल 112 के स्टाफ ने लड़कियों पर अभद्र टिप्पणियां कीं। कर्मचारियों द्वारा विरोध कर आगे बढ़ने पर चकराघाट कॉरिडोर के पास उनका वाहन रुकवाया गया। पीड़ितों का कहना है कि वहां वाहन चालक के साथ मारपीट की गई।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

sagar-police-video-viral: गुरुवार दोपहर कैटरिंग मालिक शैलेंद्र सोनी अपने साथियों के साथ मोती नगर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि डायल 112 का स्टाफ कथित रूप से नशे की हालत में था और उनकी वर्दी पर नेम प्लेट व बैज भी नहीं लगे थे।

पीड़ित कर्मचारियों का कहना है कि पुलिसकर्मी लड़कियों को अपनी गाड़ी में बैठाने की बात कह रहे थे और मना करने पर विवाद बढ़ गया।

sagar-police-video-viral: फिलहाल मोती नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं वायरल वीडियो के बाद पूरे मामले को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here