CG News : माकड़ी में पागल कुत्ते का कहर : 10 लोग घायल, बुजुर्ग और बच्चे भी शिकार

0
725

माकड़ी, 06 सितंबर 2025: माकड़ी के दियारीपारा डोंगरी पारा में आज सुबह एक पागल कुत्ते ने अचानक राहगीरों पर हमला कर दिया, जिससे 10 लोग घायल हो गए। घटना सुबह तब हुई जब लोग अपने रोजमर्रा के काम के लिए बाहर निकले थे। हमले में बुजुर्ग, बच्चे और युवा शामिल थे।

Read News : Multinational tournaments : बीसीसीआई ने भारत-पाक एशिया कप मैच को लेकर जताई स्थिति, बहिष्कार पर हो सकती है पाबंदी

घायलों को तुरंत माकड़ी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। हालांकि, स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त रेबीज इम्यून इंजेक्शन न होने के कारण गंभीर 7 घायलों को जिला अस्पताल कोण्डागांव रेफर किया गया।

Read News : CG NEWS : एनएचएम संघ ने स्वास्थ्य मंत्री के बयान का किया खंडन, शासन के उपेक्षा पूर्ण रुख से आन्दोलन को हुए विवश,160 ज्ञापन पर कोई सुनवाई नहीं हुई

डॉ. देवेंद्र मंडावी ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया और उन्हें टिटनेस का इंजेक्शन दिया गया।

डॉ. सुधरण मरकाम, पशु विभाग माकड़ी ने बताया कि पागल कुत्ते को मार दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि गली में झुंड में घूमते अन्य कुत्तों को भी पंचायत की सहायता से एंटी-रेबीज का टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा, जिन जानवरों ने हमला किया या काटा, उन्हें भी एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया जाएगा।

Read News : Punjab flood victims : भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित पंजाब, अक्षय कुमार ने बढ़ाया मदद का हाथ

स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और गली के कुत्तों पर नजर रखने के लिए अभियान शुरू करने की योजना बनाई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here