CG NEWS : उमेश पटेल के जन्मदिन पर जिला युवा कांग्रेस ने किया फल वितरण, लंबी उम्र और उज्जवल भविष्य की कामना के साथ मरीजों के बीच मनाया नंद

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा – प्रदेश के क़द्दावर नेता पूर्व मंत्री खरसिया विद्यायक उमेश नंदकुमार पटेल के जन्मदिन के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने शासकिय हॉस्पिटल घरघोड़ा में मरीजों को फल वितरण कर, उनका हाल चाल जानकर मनाया
हर वर्ष अपने नेता उमेश पटेल के जन्मदिन पर उस्मान बेग द्वारा जगह जगह कई प्रकार के विविध कार्यकम का आयोजन कर उनके लंबी उम्र की कामना करते रहे है.

CG NEWS : कार्यकम पश्चात नव नियुक्त जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस रायगढ़ उस्मान बेग ने कहा की प्राचीन संस्कृति में दान का महत्व है। इसी क्रम में मरीजों की सेवा की गई। बताया कि शारीरिक रूप से बीमार लोगों के बीच अपनत्व की भावना व जीवन जीने की लालसा पैदा करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जाता है। ऐसा करने से मरीजों में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। मानसिक रूप से स्वस्थ होने की ओर अग्रसर होते हैं।

CG NEWS : उस्मान बेग ने कहा की उमेश पटेल के जन्मदिन पर जरूरतमंदों की सेवा कर मनाता हूं। इससे मुझे सुकून की अनुभूति होती है। अस्पताल के मरीजों और चिकित्सको ने भी उमेश नंदकुमार पटेल को जन्मदिन की बधाइयां दी।

CG NEWS : आज के कार्यकम में जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के साथ अमित त्रिपाठी उपाध्यक्ष नप घरघोड़ा, लीलाधर साहू जिला महासचिव, लता खूंटे पूर्व बीडीसी, तिलेश्वर पेंकरा पार्षद, शिव चौहान, शिवम् गुप्ता, प्रियांशु, रूपेश, जगेश्वर, दीपक, नारायण, संजय समेत भारी संख्या में युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *