Tuesday, September 1, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : हाई स्कूल ठेमगाँव NSS कैंप में माकड़ी पुलिस द्वारा...

CG NEWS : हाई स्कूल ठेमगाँव NSS कैंप में माकड़ी पुलिस द्वारा चलाया गया सायबर जागरूकता अभियान

CG NEWS : रोशन सेन/ मकड़ी, पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव पंकज चन्द्रा (भा०पु० से०) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना माकड़ी पुलिस द्वारा नवीन आपराधिक कानून, महिला अपराध यातायात नियम, नशामुक्ति एवं विशेष तौर पर सायबर अपराध के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए थाना माकड़ी क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।

 

CG NEWS : इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 26.11.2025 को हाई स्कूल बवई में निरीक्षक विकास बघेल द्वारा स्कूल में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं, शिक्षकों को सायबर अपराध एवं सायबर अपराधों से खुद को बचाने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया साथ ही महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध व यातायात नियमों का पालन करने, भारत सरकार द्वारा लागू किये गये तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में एवं नशामुक्ति के तहत नशीली दवाओं के खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया है।

 

CG NEWS : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से गुलशन नेताम (वालेंटियर) द्वारा विधिक सेवा के संबंध में जानकारी दिया गया। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य छत्रपाल जुर्री, बलराम पम्हार, हीरालाल मरकाम, (व्याख्याता), लोकेश कुमार दर्रो (लिपिक), संगीता मरकाम, रामप्रसाद पेंडरो (NSS प्रभारी), संदीप कुमार अजगले (सहयोगी), उदयकुमार नेताम (मेडिकल ऑफिसर phc लुभा) एवं समस्त छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें.

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here