धान खरीदी में किसानों को अन्याय नहीं सहना पड़ेगा: किसान कांग्रेस; 2700 मंडियों पर ‘वॉर रूम’ से सीधी निगरानी, हेल्पलाइन नंबर जारी

Sanjay Sahu
धान खरीदी

रायपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में आज राजीव भवन, शंकर नगर में छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस की एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी “वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली” की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया और धान खरीदी की व्यवस्थाओं एवं निगरानी तंत्र की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

 

प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

बैठक में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री मनोज नचार जी और श्री राम मोहन बरुआ जी ने मार्गदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा जी और प्रभारी महामंत्री संगठन श्री अकील हुसैन उपस्थित रहे।
प्रदेश पदाधिकारियों में श्री दीपक पांडे जी, श्री जागेंद्र पांडे जी, श्री राजेश पांडे जी, श्री सरजू धृत लहरे जी, श्री राजेंद्र साहू जी और श्री हरिशंकर बसवार जी, मुकेश देवांगन जी तथा जिला अध्यक्षों में रवि चंद्रवंशी जी, राम प्रकाश यादव जी, श्री योगेश यादव जी ,जागृत सोनकर जी, निशा शर्मा, राधिका शेट्टे, नीलम श्रीवास्तव और हेमलता सिन्हा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

1. 2700 मंडियों पर सीधी निगरानी: ‘वॉर रूम’ से संचालन

बैठक में धान खरीदी के दौरान किसानों के हितों की रक्षा हेतु निगरानी तंत्र को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।संगठन प्रभारी श्री अकील हुसैन एवं निगरानी समिति के संयोजक श्री जागेंद्र पांडे जी ने संयुक्त रूप से बताया, “किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। हमारी एक-एक मंडियों में सीधी नजर रहेगी, जिसका संचालन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वॉर रूम से किया जा रहा है।”

 

किसान हेल्पलाइन नंबर जारी

किसान कांग्रेस द्वारा किसानों की समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु एक किसान हेल्पलाइन नंबर (0771-4540162) जारी किया गया। यदि किसी भी किसान को धान खरीदी से संबंधित कोई परेशानी होती है, तो वह सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक फोन करके अपनी समस्या का समाधान पा सकता है।

ज्ञात हो कि, प्रदेश की लगभग 2700 मंडियों में 5 से 10 व्यक्तियों की निगरानी समिति सफलतापूर्वक नियुक्त की गई है।

 

 

2. दिल्ली महारैली में 500 सदस्यीय टीम

संगठन ने बताया कि दिनांक 14 दिसंबर 2025 को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली” के लिए छत्तीसगढ़ से व्यापक तैयारी है। बैठक में उपस्थित सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं जिला कार्यकारिणी के लगभग 500 सदस्यों ने इस राष्ट्रीय आयोजन में शामिल होने हेतु अपनी सहमति व्यक्त की है।

जारीकर्ता
अकील हुसैन
प्रभारी महामंत्री संगठन
छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *