CG NEWS: हसदेव अरण्य में कोयला खनन को मंजूरी, भूपेश ने कहा– जनता के साथ मिलकर करेंगे विरोध

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: सरगुजा: हसदेव अरण्य क्षेत्र में प्रस्तावित कोयला खनन परियोजना को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। वन विभाग ने केते एक्सटेंशन ओपन कास्ट कोल माइनिंग और पिट हेड कोल वॉशरी प्रोजेक्ट के लिए 1742.60 हेक्टेयर वन भूमि को गैर-वन उपयोग के लिए डायवर्ट करने की अनुशंसा केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजी है। अंतिम स्वीकृति के बाद 17 हेक्टेयर से अधिक संरक्षित जंगल में बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई की जाएगी और यहां कोयला खनन शुरू होगा। इस परियोजना से निकला कोयला राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड को दिया जाएगा।

CG NEWS: इस फैसले के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हसदेव अरण्य में खनन को मंजूरी देना जनता और पर्यावरण के हितों की अनदेखी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आदेश की प्रति साझा करते हुए लिखा कि यह निर्णय जंगलों और ऐतिहासिक महत्व वाले रामगढ़ की पहाड़ियों के लिए बड़ा खतरा है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार को जनता की चिंता नहीं है और कांग्रेस इस फैसले का जनता के साथ मिलकर विरोध करेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *