Amrit Bharat Express : छत्तीसगढ़ के पटरी पर पहली बार दौड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

0
159

रायपुर। उधना (गुजरात) से ब्रह्मपुर (ओडिशा) के बीच चलने वाली राज्य की पहली अत्याधुनिक नॉन-एसी स्लीपर अमृत भारत एक्सप्रेस को शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई। वहीं, उधना स्टेशन से ट्रेन को रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन 5 अक्टूबर से नियमित सेवा में उपलब्ध होगी, और बुकिंग भी शुरू हो गई है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन आम आदमी को किफायती किराए में आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। ट्रेन उधना से शुरू होकर नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, टिटलागढ़, रायगड़ा, विजयनगरम और पालासा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

Read More : MP News : इंदौर बाजार में बवाल : शीतला माता बाजार में व्यापारियों का हंगामा, व्यापारियों ने दिग्विजय सिंह पर फेंकी चूड़ी

अमृत भारत एक्सप्रेस की खासियतें:

  • यात्री सुविधाएं: अग्निरोधी सीटें, USB टाइप-ए/सी चार्जिंग पॉइंट, स्नैक ट्रे, LED लाइटिंग, रेडियम स्ट्रिप्स।
  • टॉयलेट: मॉड्यूलर नॉन-एसी एलएचबी कोचों में वैक्यूम सिस्टम, परफ्यूम डिस्पेंसर, पानी सेंसर।
  • पेंट्री कार: कॉम्बी ओवन, इंडक्शन प्लेट, वोक, इलेक्ट्रिक रूम में अग्नि-निरोधक व्यवस्था।
  • सुरक्षा: सभी डिब्बों में CCTV, एलईडी गंतव्य बोर्ड, आपातकालीन सुविधाएं, EP आधारित ब्रेक सिस्टम।
  • कोच संरचना: 22 कोच—स्लीपर, जनरल, पेंट्रीकार, दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल कोच।
  • क्षमता व गति: 1800 यात्री बैठने की क्षमता, 130 किमी/घंटा, दोनों सिरों पर WAP-5 इंजन, इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम।
  • डिज़ाइन विशेषताएं: सेमी-ऑटोमैटिक कपलर, झटके-रहित यात्रा, सीलबंद गैंगवे, एल्युमीनियम इंटीरियर।

Read More : MP News : जबलपुर की सांस्कृतिक पहचान : 100 साल की यात्रा, एक मंच पर उत्सव, सिटी बंगाली क्लब का जश्न

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी इलाकों तक आधुनिक रेलवे सुविधाएं पहुंचाना है और भविष्य में इसे और उन्नत तकनीक के साथ अपग्रेड किया जा सकेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here