Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Sex Racket Busted : प्रोफेसर कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़,...

Raipur Sex Racket Busted : प्रोफेसर कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहा था रैकेट

0
179

रायपुर : Raipur Sex Racket Busted : राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में पुलिस ने एक बड़े अनैतिक देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान पर दबिश देकर दो पुरुष और एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनसे इस अवैध धंधे से जुड़े अहम सुराग मिले हैं।

Raipur Sex Racket Busted : पुलिस की कार्रवाई और खुलासा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुरानी बस्ती थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के बाद, पुलिस ने एक पाईंटर को नकदी देकर मौके पर भेजा। पाईंटर द्वारा सौदा तय होते ही पुलिस टीम ने तत्काल मकान पर छापा मारा और एक कमरे से एक युवक और दो युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। कमरों की तलाशी लेने पर पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं।

Raipur Sex Racket Busted

गिरफ्तार आरोपियों में आकाश साहू (39 वर्ष), निवासी सड्डू रायपुर, ने शुरुआती पूछताछ में कबूल किया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर देह व्यापार में संलिप्त था। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इस रैकेट में एक पीड़ित महिला को जबरन धकेला गया था।

स्पा सेंटरों की आड़ में अवैध धंधा

पुलिस की गहन जांच के दौरान इस पूरे रैकेट का मुख्य सरगना कृषाणु दास (42 वर्ष) का नाम सामने आया है, जो शंकर नगर निवासी है। चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि कृषाणु दास रायपुर के समता कॉलोनी, कटोरा तालाब और खम्हारडीह में तीन स्पा सेंटर संचालित करता था और इन्हीं स्पा सेंटरों की आड़ में वह देह व्यापार का यह अवैध धंधा चलाता था। गिरफ्तार आरोपी आकाश साहू और उसकी महिला मित्र इस नेटवर्क में सक्रिय रूप से सहयोग करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप चैट्स, संदिग्ध ट्रांजेक्शन और रैकेट से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी बरामद की है। पुलिस ने चार मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि इस रैकेट से जुड़े कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस अवैध नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here