C.G Holiday List 2026 : नए साल से पहले खुशखबरी! छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को मिलेंगी 107 छुट्टियां

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2026 के लिए राज्य के कर्मचारियों का आधिकारिक अवकाश कैलेंडर (CG Holiday List 2026) जारी कर दिया है। नए साल से पहले घोषित इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस कैलेंडर के मुताबिक वर्ष 2026 में कर्मचारियों को कुल 107 दिनों की छुट्टियां मिलने वाली हैं, यानी साल के लगभग एक-तिहाई दिन कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

07 छुट्टियों का पूरा गणित

राज्य सरकार द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 में

  • 18 सार्वजनिक अवकाश,

  • 28 सामान्य छुट्टियां (शनिवार-रविवार) और

  • 61 ऐच्छिक अवकाश शामिल किए गए हैं।

ऐच्छिक अवकाशों का लाभ कर्मचारी अपनी धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आस्था के अनुसार ले सकेंगे।

जनवरी से दिसंबर तक त्योहारों की भरमार

CG Govt Calendar 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक प्रमुख राष्ट्रीय और धार्मिक पर्व शामिल किए गए हैं। गणतंत्र दिवस, होली, ईद, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, दशहरा, दीपावली और क्रिसमस जैसे त्योहारों के साथ-साथ हरेली, तीजा और कर्मा जयंती जैसे छत्तीसगढ़ के स्थानीय पर्वों को भी जगह दी गई है।

Read More : C.G News : बाबा बागेश्वर पर बयानबाज़ी से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत! CM साय का भूपेश बघेल पर पलटवार

रविवार वाले त्योहारों पर नहीं मिलेगा अतिरिक्त लाभ

हालांकि छुट्टियों की संख्या आकर्षक है, लेकिन कुछ बड़े त्योहार रविवार को पड़ने के कारण अतिरिक्त अवकाश नहीं मिलेगा। सरकारी नियमों के अनुसार रविवार को पड़ने वाले पर्व के बदले अलग छुट्टी का प्रावधान नहीं है।

समय पर कैलेंडर से आसान होगी योजना

यह अवकाश सूची राजपत्र में प्रकाशित हो चुकी है और सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों एवं उपक्रमों पर लागू होगी। कर्मचारी संगठनों ने समय पर कैलेंडर जारी होने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे यात्रा, पारिवारिक और सामाजिक योजनाएं बनाना आसान होगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Badrinath Temple Controversy: बदरीनाथ धाम में चंदा चोरी का सनसनीखेज आरोप, मंदिर समिति अध्यक्ष के पीए पर उठी उंगली

Badrinath Temple Controversy: देहरादून/बदरीनाथ: देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में...

Related Articles

Popular Categories