Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh online betting network : ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, नागपुर से...

online betting network : ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, नागपुर से मास्टरमाइंड अंकित अग्रवाल गिरफ्तार

online betting network
online betting network

online betting network : रायपुर : रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नागपुर निवासी मास्टरमाइंड अंकित अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर Gold777 और अन्य ऑनलाइन बेटिंग ऐप के जरिए सट्टा संचालन करने का आरोप है। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब तक कुल चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

online betting network : यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य) उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की टीम ने की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा संचालन में इस्तेमाल किए जा रहे दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

online betting network : पुलिस के मुताबिक, थाना तेलीबांधा में दर्ज अपराध क्रमांक 202/26 के तहत 5 मई 2026 को मुख्य आरोपी नमन जग्गी और आयुष जैन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, छह हजार रुपए नकद और दो चारपहिया वाहन जब्त किए गए थे, जिनकी कुल कीमत करीब 55 लाख रुपए बताई गई थी।

online betting network : पूछताछ के दौरान आरोपी आयुष जैन ने खुलासा किया कि वह नागपुर निवासी अंकित अग्रवाल से मास्टर आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करता था। इसके बाद पुलिस टीम को नागपुर भेजा गया, जहां जांच और पतासाजी के बाद अंकित अग्रवाल को हिरासत में लिया गया।

online betting network : पुलिस पूछताछ में अंकित अग्रवाल ने आयुष जैन के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टा संचालन करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किए।

online betting network : गिरफ्तार आरोपी अंकित अग्रवाल महाराष्ट्र के नागपुर स्थित वृंदावन अपार्टमेंट का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ जुआ एक्ट, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

online betting network : पुलिस के अनुसार, कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद वर्ष 2026 में अब तक ऑनलाइन सट्टे से जुड़े 15 मामलों में 75 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन मामलों में 66 लाख रुपए से अधिक नकद, 219 मोबाइल फोन, 20 लैपटॉप, 10 चारपहिया वाहन और 4 दोपहिया वाहन समेत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट लगातार ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर नजर रखकर कार्रवाई कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here