CG News: बेमेतरा में 800 स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रुका, कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

NHM Employees Salary Dispute: एनएचएम कर्मचारियों का वेतन विवाद बेमेतरा जिले में गहराता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति से जुड़े मुद्दे पर जिले के करीब 800 नियमित और संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का जुलाई माह का वेतन रोकने के आदेश के बाद कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने इस फैसले को अनुचित और अमानवीय बताया है।

एनएचएम कर्मचारियों का वेतन विवाद को लेकर संघ का कहना है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफल बनाना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की साझा जिम्मेदारी है। यदि किसी योजना में लक्ष्य पूरे नहीं हो पाए हैं, तो उसकी निष्पक्ष समीक्षा की जानी चाहिए। कर्मचारियों का वेतन रोकना किसी भी समस्या का उचित समाधान नहीं हो सकता।संघ का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मचारी सीमित संसाधनों, रिक्त पदों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण और अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लगातार संचालन कर रहे हैं।

वेतन रुकने से बढ़ी कर्मचारियों की चिंता
एनएचएम कर्मचारियों का वेतन विवाद के चलते कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा होने की आशंका जताई गई है। संघ के अनुसार वेतन नहीं मिलने से बैंक ऋण की किस्त, बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों के इलाज और रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो सकता है।संघ ने यह भी कहा कि ऐसे फैसले कर्मचारियों का मनोबल कमजोर करते हैं और इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर भी पड़ सकता है।
Read more: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच PM मोदी का बड़ा फैसला! वांगचुक ने बढ़ाई भूख हड़ताल, बोले दीपके- आंदोलन नहीं रुकेगा

संघ ने रखी ये प्रमुख मांगें
एनएचएम कर्मचारियों का वेतन विवाद को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ, जिला इकाई बेमेतरा ने शासन और जिला प्रशासन से जुलाई माह का रोका गया वेतन तत्काल जारी करने की मांग की है।संघ का कहना है कि यदि किसी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है तो उसके कारणों की निष्पक्ष समीक्षा की जाए। साथ ही कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित कर व्यावहारिक समाधान निकाला जाए और आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षण तथा सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

ज्ञापन सौंपने की तैयारी
एनएचएम कर्मचारियों का वेतन विवाद के बीच संघ के जिलाध्यक्ष पुरन दास ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखेगा। इस संबंध में जिला प्रशासन और राज्य शासन को ज्ञापन सौंपकर जुलाई माह का रोका गया वेतन जल्द जारी करने का अनुरोध किया जाएगा।संघ का कहना है कि कर्मचारियों को दंडित करने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान निकालने और स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories