Apollo Ringni Strike : अपोलो प्राइवेट लिमिटेड रिंगनी में श्रमिकों का प्रदर्शन, कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल…

Parivesh
Apollo Ringni Strike

Apollo Ringni Strike : खरोरा। सिमगा विकासखंड के रिंगनी स्थित अपोलो प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में श्रमिकों, बेरोजगारों और आसपास के ग्रामीणों के अधिकारों को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में 21 नवंबर, शुक्रवार सुबह 8 बजे से प्लांट के मुख्य द्वार के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई है।

Apollo Ringni Strike : आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया है कि अपोलो कंपनी लंबे समय से श्रमिकों के साथ मनमानी कर रही है, जिसके चलते मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिल रही है। सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न कराना, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान न देना, साप्ताहिक अवकाश और आकस्मिक-अर्जित अवकाश का अभाव जैसी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने इंटक अध्यक्ष को बताया कि कंपनी न केवल श्रमिकों का शोषण कर रही है, बल्कि आसपास के गांवों के लोगों का भी दोहन हो रहा है।

READ MORE : Raipur Water Shutdown : भाठागांव, डीडीनगर, कोटा समेत रायपुर के इन क्षेत्रों में आज शाम नहीं मिलेगा पानी….

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा ने कहा कि अपोलो प्राइवेट लिमिटेड रिंगनी द्वारा किए जा रहे ये कृत्य पूरी तरह नियम विरुद्ध हैं। उन्होंने दावा किया कि प्लांट की पर्यावरणीय जनसुनवाई तक नहीं कराई गई है, जो गंभीर अनियमितता है। वर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक सभी अनियमितताओं की जांच नहीं हो जाती और मजदूरों को न्याय नहीं मिलता, तब तक प्लांट को तत्काल प्रभाव से बंद कर कार्रवाई की जाए।

इधर प्लांट के बाहर लगातार बढ़ रही भीड़ और प्रदर्शन से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों और मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *