Bihar CM Oath Ceremony : नीतीश की शपथ से पहले खुला राज: प्रेम कुमार होंगे स्पीकर, 11 नए मंत्रियों को मिली सरकार में एंट्री

Rahul Goshwami
Narendra Modi-Nitish Kumar

पटना: बिहार में नई सरकार के गठन की उलटी गिनती अब पूरी तरह तेज हो गई है। आज सुबह 11:30 बजे नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसी के साथ मंत्रिपरिषद का स्वरूप भी सामने आना शुरू हो गया है। इस बार की खास बात यह है कि मंत्रियों को फोन जाने का सिलसिला बुधवार देर रात से ही शुरू हो गया था और अब यह लगभग स्पष्ट है कि भाजपा और जदयू दोनों से नए और अनुभवी चेहरों का मिश्रित कैबिनेट तैयार किया जा रहा है।

भाजपा के प्रेम कुमार होंगे विधानसभा स्पीकर
सबसे बड़ी खबर यह है कि भाजपा नेता प्रेम कुमार को विधानसभा का स्पीकर बनाया जाएगा। यह निर्णय दल के भीतर उनकी अनुभव, संगठनात्मक पकड़ और सदन संचालन की क्षमता को ध्यान में रखकर लिया गया।

भाजपा कोटे से इन 14 विधायकों को मंत्री पद का फोन
भाजपा कोटे से कुल 14 विधायकों को मंत्री पद के लिए फोन किया गया। इनमें वरिष्ठ और युवा नेताओं का संतुलन रखा गया है। संभावित मंत्रियों में शामिल हैं:

  • प्रेम कुमार
  • सम्राट चौधरी
  • विजय कुमार सिन्हा
  • रामकृपाल यादव
  • श्रेयसी सिंह
  • संजय टाइगर
  • नारायण शाह
  • रामा निषाद
  • नितिन नवीन
  • सुरेंद्र मेहता
  • लखेंद्र पासवान
  • अरुण शंकर प्रसाद
  • प्रमोद चंद्रवंशी

हालांकि सबसे अधिक चर्चा श्रेयसी सिंह की हो रही है। जमुई से दूसरी बार जीत चुकी श्रेयसी एक अंतरराष्ट्रीय शूटर भी हैं और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। पहली बार मंत्री बनने वाली श्रेयसी युवाओं के प्रतिनिधित्व की नई पहचान मानी जा रही हैं।

कब मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण होगा
नीतीश कुमार सरकार का शपथग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा। अबसे कूच देर बाद यानी सुबह 11:30 बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा। मंत्रिपरिषद में शामिल नेताओं की सूची और विभाग का बंटवारा इस समारोह के दौरान अंतिम रूप लेगा।

इस तरह से देखा जाए तो बिहार में नई सरकार अनुभवी नेताओं और नए युवा चेहरों का संतुलित संगम लेकर आ रही है। भाजपा और जदयू दोनों का यह गठबंधन प्रदेश की राजनीति में स्थिरता और सामंजस्य का संकेत देता है। पहली बार मंत्री बनी श्रेयसी सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी और सरकार के नए कार्यकाल में बदलाव और नई ऊर्जा का संदेश देंगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *