Home Chhattisgarh रायपुर में IND vs NZ T20 को लेकर जबरदस्त क्रेज, 40 हजार टिकट बिके, होटल किराए दोगुने, सुरक्षा चाक-चौबंद

रायपुर में IND vs NZ T20 को लेकर जबरदस्त क्रेज, 40 हजार टिकट बिके, होटल किराए दोगुने, सुरक्षा चाक-चौबंद

0
रायपुर में IND vs NZ T20 को लेकर जबरदस्त क्रेज, 40 हजार टिकट बिके, होटल किराए दोगुने, सुरक्षा चाक-चौबंद

 रायपुर : नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए टीम इंडिया पहले ही नागपुर पहुंच चुकी है और 22 जनवरी को रायपुर पहुंचेगी, जबकि न्यूजीलैंड टीम भी जल्द ही शहर में कदम रखने वाली है।

होटल बुकिंग और ठहराव को लेकर फुल प्लानिंग

भारतीय टीम के ठहरने के लिए होटल कोर्टयार्ड को अंतिम रूप दिया गया है, जबकि न्यूजीलैंड टीम के होटल मायरा में रुकने की संभावना है। टीमों के आगमन की खबर के साथ ही रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। होटल प्रबंधन से लेकर जिला प्रशासन तक पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

Read More : DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन विवाद में बड़ा अपडेट! व्हाट्सऐप चैट से सुरक्षा जानकारी लीक, जांच रिपोर्ट भेजी गई गृह मंत्रालय

मैच का असर: होटलों के किराए में जबरदस्त उछाल

भारत-न्यूजीलैंड मैच का सीधा असर शहर के होटलों पर देखने को मिल रहा है। आम दिनों में 12–13 हजार रुपये में मिलने वाला कमरा अब 22 और 23 जनवरी के लिए 25 से 30 हजार रुपये तक पहुंच गया है।होटल कोर्टयार्ड, मायरा समेत कई बड़े होटलों ने अपने रेट बढ़ा दिए हैं। कुछ होटलों में 5 से 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और मैच के दिन किराए और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

40 हजार टिकट बिके, स्टेडियम पूरी तरह तैयार

इस मुकाबले के लिए 40 हजार टिकट सिर्फ 4 दिनों में बिक चुके हैं, जबकि ऑनलाइन टिकट पहले ही आउट ऑफ स्टॉक हो चुके थे। रायपुर स्टेडियम में यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच है, ऐसे में आयोजक किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते। स्टेडियम में सुरक्षा, दर्शक सुविधा और तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

टीम इंडिया का खान-पान और नेट प्रैक्टिस प्लान

टीम इंडिया के लिए भोजन बीसीसीआई के तय डाइट चार्ट के अनुसार होटल कोर्टयार्ड के शेफ तैयार करेंगे। मैच के दिन खाना सीधे होटल से स्टेडियम भेजा जाएगा।
22 जनवरी को टीम इंडिया नेट प्रैक्टिस करेगी, जिसमें छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के स्थानीय गेंदबाजों को भारतीय और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा, जिससे युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बॉडीकैम से होगी निगरानी

जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर आग, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की समीक्षा की। पुलिस प्रशासन ने सभी बाउंसरों का पुलिस वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है। आपराधिक रिकॉर्ड मिलने पर उन्हें ड्यूटी नहीं दी जाएगी।

इसके अलावा, वॉलेंटियर्स को बॉडीकैम पहनाकर तैनात किया जाएगा ताकि हर गतिविधि रिकॉर्ड हो सके। जाली कूदने की घटनाओं को रोकने के लिए स्टेडियम नेट को नए तरीके से लगाया गया है, जिससे अधिक वजन पड़ते ही वह टूट जाए।इन सभी व्यवस्थाओं का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि न दर्शकों को परेशानी हो और न ही खिलाड़ियों को।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here