C.G Politics : भाजपा ने जितेन्द्र वर्मा को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राजनांदगांव जिला प्रभारी

दुर्ग : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रदेश मंत्री जितेन्द्र कुमार वर्मा को राजनांदगांव जिला संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने यह कदम संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से उठाया है।

विपक्ष के दौर में संगठन को संभालने में निभाई अहम भूमिका
विपक्ष के कठिन समय में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष रहते हुए जितेन्द्र वर्मा ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया। टूटे मनोबल के बीच उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट किया और शून्य से शुरुआत कर मजबूत टीम तैयार की। दुर्ग में गुटबाजी की दीवारें तोड़ते हुए उन्होंने हर कार्यकर्ता को बराबर सम्मान दिया, जिम्मेदारियों का समान बंटवारा किया और “जीत ही लक्ष्य” का संकल्प दिया। इसका परिणाम यह रहा कि जिले की 4 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की।

Read More : SP Ankita Sharma : रात्रि गश्त और अनुशासन जांचने पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने किया थाना सोमनी का आकस्मिक निरीक्षण

सदस्यता अभियान में बनाया रिकॉर्ड, लोकसभा चुनाव में भी शानदार प्रदर्शन
जिला अध्यक्ष के रूप में उनके नेतृत्व में दुर्ग जिला भाजपा ने सदस्यता अभियान में प्रदेश में सबसे पहले लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया।लोकसभा चुनाव के दौरान भी संगठनात्मक मजबूती और टीम स्पिरिट के कारण जिले में पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। इन उपलब्धियों ने वर्मा की कार्यशैली और उनकी संगठनात्मक क्षमता को प्रदेश नेतृत्व के सामने और मजबूत आधार दिया।

Read More : Employees News: फेडरेशन का आंदोलन तेज, 29 से 31 दिसंबर तक कलम बंद हड़ताल, संभागवार बैठकों की घोषणा

नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद
भाजपा कार्यकर्ताओं में वर्मा की नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि उनकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से राजनांदगांव में संगठन की पकड़ और मजबूत होगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए इस दायित्व के बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है और इसे संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक सशक्त कदम बताया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

RAIPUR: “सीता” प्रदर्शनी 1 अगस्त को,ड्राइंग सहित तंबोला प्रतियोगिता का भी आयोजन

रायपुर। राजधानी रायपुर के मारुति मंगलम गुढियारी में 1...

Related Articles

Popular Categories