Theresian Academy: अनुशासन और सेवा-भाव के साथ नेतृत्व का संकल्प, थेरेसियन एकेडमी में प्रवेश समारोह, प्राचार्या सिस्टर सेलीन कुरियन ने कही ये बात

Theresian Academy: रायपुर: बोरियाखुर्द स्थित थेरेसियन एकेडमी में मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. संध्या महाडिक थीं, जबकि अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर सेलीन कुरियन ने की। समारोह में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत से हुआ।

इसके बाद विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों की सराहना प्राप्त की। समारोह के दौरान नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज पहनाकर उनके दायित्वों की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर तेजस भजोरिया को हेड बॉय तथा रिया साहू को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। दोनों छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय के अनुशासन, मूल्यों और गरिमा को बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।प्राचार्या सिस्टर सेलीन कुरियन ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि नेतृत्व किसी पद का नहीं, बल्कि सेवा, ईमानदारी, अनुशासन और उत्तरदायित्व का प्रतीक है।

 

Theresian Academy: उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों से विद्यालय के आदर्शों का पालन करते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि डॉ. संध्या महाडिक ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में नेतृत्व क्षमता का विकास भविष्य की सफलता की मजबूत नींव है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आत्मविश्वास, टीम भावना और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ते हुए समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरे समारोह में अनुशासन, उत्साह और गरिमा का वातावरण देखने को मिला।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories