Durg Accident: दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मोटरसाइकिल जलकर खाक

0
118
Durg Accident
Durg Accident

Durg Accident: दुर्ग: दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH-53) पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। दुर्ग-राजनांदगांव बाईपास पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई और उसमें भीषण आग लग गई, जिससे मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Durg Accident: दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान धमतरी जिले के किकिरमेटा गांव निवासी आर.के. चक्रधारी के रूप में हुई है। वह अपनी मां को डीपीएस स्कूल के पास छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान आरोग्य हॉस्पिटल के पास उसकी बाइक (क्रमांक CG 07 CV 3947) को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी अचानक और भयावह थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

Durg Accident: हादसे के बाद ट्रेलर (क्रमांक JH 05 DS 0514) का चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस दुखद घटना के बाद से स्थानीय इलाके में शोक की लहर है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here