Monday, June 15, 2026
38.2 C
Raipur

MP Fraud Cases: MP में ठगी की दो बड़ी वारदातें भोपाल में नकली सोने से 45 लाख की ठगी, जबलपुर में नौकरी और मकान दिलाने के नाम पर 21 लाख की धोखाधड़ी

MP Fraud Cases: भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश में ठगी के दो बड़े मामले सामने आए हैं, जिनमें कुल 66 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। राजधानी भोपाल में एक ज्वेलर्स को नकली सोने के बिस्कुट देकर 45 लाख रुपये के असली जेवर हड़प लिए गए, जबकि जबलपुर में खुद को प्रभावशाली अधिकारी बताकर नौकरी और मकान दिलाने का झांसा देकर 21 लाख रुपये की ठगी की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल में ज्वेलर्स से 45 लाख की ठगी

MP Fraud Cases: भोपाल के चौक बाजार क्षेत्र में स्थित एक ज्वेलर्स के साथ बेहद शातिर तरीके से धोखाधड़ी की गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने व्हाट्सएप के माध्यम से ज्वेलर्स से संपर्क किया और मुंबई में आयोजित होने वाली एक ज्वेलरी एग्जीबिशन का हवाला देते हुए सोने के बिस्कुट खरीदने की बात कही।

MP Fraud Cases: इसके बाद आरोपी ने चौक बाजार के बाहर मुलाकात तय की और 300 ग्राम सोने के बिस्कुट के बदले 300 ग्राम असली सोने के आभूषण ले लिए। जब ज्वेलर्स ने बाद में बिस्कुटों की जांच कराई तो वे नकली निकले। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

READ MORE: Morena Train Accident: मुरैना में बड़ा रेल हादसा, दिल्ली-मुंबई रूट पर थमीं ट्रेनें, 4 महिलाएं और 4 बच्चे मृत

जबलपुर में नौकरी और मकान दिलाने के नाम पर ठगी

MP Fraud Cases: वहीं, जबलपुर में भी धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। संजीवनी नगर क्षेत्र के नव निवेश कॉलोनी निवासी धीरेंद्र सिंह ठाकुर पर कई लोगों से नौकरी और मकान दिलाने के नाम पर करीब 21 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है।

MP Fraud Cases: पीड़ितों के अनुसार, आरोपी खुद को पुलिस विभाग का प्रभावशाली अधिकारी बताता था और आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, पंप अटेंडेंट, स्वास्थ्य विभाग, सिविल कोर्ट समेत अन्य सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देता था। इतना ही नहीं, वह लोगों को फर्जी नियुक्ति आदेश और दस्तावेज भी दिखाता था, जिससे लोग उसके झांसे में आ जाते थे।

MP Fraud Cases: शिकायत सामने आने के बाद आरोपी अपना घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में दर्जनों लोगों के साथ ठगी किए जाने की आशंका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस जांच में जुटी

MP Fraud Cases: दोनों मामलों ने एक बार फिर लोगों को सतर्क रहने की सीख दी है। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के आर्थिक लेन-देन से पहले संबंधित व्यक्ति और दस्तावेजों की पूरी तरह जांच-पड़ताल करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें।

READ MORE: Bhopal land dispute: भोपाल में महिला पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप, किसान की जमीन पर कब्जे की कोशिश और फेंसिंग काटने का मामला, डीजीपी से शिकायत के बाद जांच की मांग तेज

MP Fraud Cases: फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Latest YouTube Shorts

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories