Chhattisgarh Weather Updates: 5 दिनों का आंधी-बारिश का अलर्ट, बस्तर के रास्ते जल्द होगी मानसून की एंट्री, मुंगेली में सबसे ज्यादा गिरा पानी

0
84
Chhattisgarh Weather Updates
Chhattisgarh Weather Updates

Chhattisgarh Weather Updates: छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं, गर्जना और वर्षा की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, अगले चार से पांच दिनों में बस्तर संभाग के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Chhattisgarh Weather Updates: पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बौछारें पड़ी हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा 50 मिलीमीटर वर्षा मुंगेली में दर्ज की गई, जबकि कवर्धा में 10 मिलीमीटर पानी गिरा। इस मौसमी बदलाव के कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, वहीं रायपुर और दुर्ग संभाग सहित मध्य छत्तीसगढ़ में पारा एक से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ा है।

Chhattisgarh Weather Updates: राजधानी रायपुर में भी सुबह से ही बादलों का डेरा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शहर में धूलभरी आंधी चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here