CG News : एक करोड़ के इनामी नक्सली बालकृष्ण का अंत, गरियाबंद में 10 नक्सली ढेर

VIKASH KHALKHO

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 10 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में नक्सली संगठन का शीर्ष नेता मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण भी शामिल है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

सूत्रों के अनुसार, खुफिया इनपुट मिलने के बाद इलाके में बुधवार को ऑपरेशन शुरू किया गया था। सुरक्षा बलों को बालकृष्ण की मौजूदगी की पुष्टि होने पर मुठभेड़ की रणनीति बनाई गई। इस दौरान हुई गोलीबारी में 10 नक्सली ढेर हो गए।

Read News : Coimbatore News : जनरल अस्पताल का भयावह वीडियो वायरल, बेटा पिता को घसीटते नजर आया

CG Naxal Encounter: गरियाबंद नक्सली मुठभेड़ में 1 करोड़ का इनामी माओवादी ढेर  , अब तक इन नक्सलियों की हुई पहचान | Maoist with 1 crore bounty killed in  Gariaband Naxalite encounter,कौन था बालकृष्ण?
मोडेम बालकृष्ण लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय था और कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था। उस पर हत्या, लूट और पुलिस पर हमले जैसे कई गंभीर अपराधों के आरोप थे। उसकी तलाश में सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से लगी हुई थीं।

Read News : itarsi News : कमिश्नर ने किया तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

सुरक्षा बलों का मानना है कि बालकृष्ण के मारे जाने से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है और आने वाले समय में नक्सली गतिविधियों को कमजोर करने में यह ऑपरेशन महत्वपूर्ण साबित होगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *