Crime News: CAF जवान की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Crime News:

Crime News: खैरागढ़। घाघरा बटालियन कैंप में बीती रात एक CAF जवान की हत्या उसी कैंप के दूसरे जवान ने कर दी। मृतक जवान गहरी नींद में सोया था, तभी आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर गोली चला दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Crime News: जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान सोनवीर जाट उत्तर प्रदेश का निवासी था और छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में घाघरा बटालियन में तैनात था। आरोपी अरविंद गौतम से उसकी किसी बात को लेकर लंबे समय से रंजिश थी। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। अन्य जवानों ने घायल सोनवीर को खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Crime News: पुलिस ने मौके पर मर्ग कायम कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन खैरागढ़ पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। आरोपी को गातापार थाना में हिरासत में रखा गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *