Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh Wildlife Rescue: कोरिया वन मंडल में मोरों को बचाया, अवैध पालतू बनाने...

Wildlife Rescue: कोरिया वन मंडल में मोरों को बचाया, अवैध पालतू बनाने की कोशिश नाकाम

Wildlife Rescue
Wildlife Rescue

राजू शर्मा/कोरिया : कोरिया वन मंडल के बैकुंठपुर परिक्षेत्र अंतर्गत गेल्हापानी सर्किल के मदनपुर बीट में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सूचना मिलने पर वनरक्षक शैलेश प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर पाया कि कुछ लोगों द्वारा जंगल से राष्ट्रीय पक्षी मोर के अंडे लाकर मुर्गी से सेकर मोर के बच्चों को पाला जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान एक मोर करीब दो वर्ष का जबकि दो मोर एक-एक वर्ष की उम्र के पाए गए। तीनों मोरों को सुरक्षित पकड़कर छिंदड़ाडांड़ वन कार्यालय लाया गया। इनमें से एक मोर को पकड़ने में वन अमले को करीब चार घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। वन विभाग के अनुसार तीनों मोरों को अब अंबिकापुर स्थित संजय पार्क में सुरक्षित वातावरण में छोड़ा जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान वनरक्षक शैलेश प्रजापति के साथ भूपेंद्र सोनपाकर एवं वन प्रबंधन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here