Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : 3 जनवरी को होगा भव्य लकी ड्रा इवेंट, एक...

CG NEWS : 3 जनवरी को होगा भव्य लकी ड्रा इवेंट, एक ही मंच पर दिखेंगे छत्तीसगढ़ और बस्तर के नामचीन कलाकार

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रोशन सेन /माकड़ी। ग्राम पंचायत माकड़ी में आगामी 3 जनवरी 2026, शनिवार को अब तक का सबसे बड़ा लकी ड्रा इवेंट आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।

CG NEWS : इसके साथ ही बस्तर के लोकप्रिय स्टार कलाकार, यूट्यूब क्रिएटर्स एवं बस्तर के विख्यात जादूगर भी एक ही मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिससे यह आयोजन और भी यादगार बनने जा रहा है। आयोजन को लेकर माकड़ी ग्राम पंचायत सहित आसपास के ग्रामों के युवाओं एवं समस्त ग्रामीणों में खासा उत्साह है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में 4 से 5 हजार दर्शकों की उपस्थिति हो सकती है।

CG NEWS : इस भव्य आयोजन की तैयारियों में विक्की मोबाइल, प्रभाकर इंटरप्राइजेस माकड़ी, समस्त व्यापारी संघ एवं ग्रामवासी माकड़ी पूरी मेहनत और जोश के साथ जुटे हुए हैं। प्रचार-प्रसार भी व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।

CG NEWS : कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माकड़ी के समस्त व्यापारियों के साथ-साथ कोंडागांव के व्यापारियों ने भी स्पॉन्सरशिप के माध्यम से बढ़-चढ़कर सहयोग किया है। आयोजकों का कहना है कि यह इवेंट माकड़ी क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार आयोजन साबित होगा। ग्रामीणों और दर्शकों को इस दिन सांस्कृतिक मनोरंजन, रोमांच और उत्सव का एक अनूठा अनुभव मिलने की पूरी उम्मीद है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here