Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P Crime : भोपाल में युवती का अपहरण कर 11 महीने तक...

M.P Crime : भोपाल में युवती का अपहरण कर 11 महीने तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

0
104
rape

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 21 वर्षीय युवती ने अपहरण कर लंबे समय तक बंधक बनाए जाने और सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। मामला छोला मंदिर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

13 फरवरी को हुआ था अपहरण

पीड़िता के अनुसार, 13 फरवरी की शाम दो से तीन लोगों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। इसके बाद उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर बंधक बनाकर रखा गया। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ बार-बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

Read More : M.P News : भोपाल चैंबर चुनाव- आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू, 1 फरवरी को 2230 सदस्य चुनेंगे नया नेतृत्व

नशीली दवा और शराब पिलाकर किया शोषण

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर करने के लिए शराब और नशीली दवाएं खिलाईं। इसी हालत का फायदा उठाकर करीब 11 महीनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

4 जनवरी 2026 को आरोपियों के चंगुल से छूटी

काफी समय बाद किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से निकलने में सफल रही। 4 जनवरी 2026 को उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची।

दो दिन तक FIR नहीं, सवालों में पुलिस की भूमिका

आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पीड़िता को दो दिनों तक थाने के चक्कर काटने पड़े, लेकिन FIR दर्ज नहीं की गई। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद जांच प्रक्रिया शुरू हुई।

साक्ष्यों के आधार पर होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

संवेदनशील मामला, जांच जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here