Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : तेज गाना बजाने के विवाद में घर में घुसकर...

Raipur Crime : तेज गाना बजाने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के डीडी नगर स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 15 मार्च की रात की है, जब कुछ लोग जबरदस्ती एक फ्लैट में घुसकर युवकों के साथ मारपीट करने लगे और घर में तोड़फोड़ की।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी प्रार्थी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने भाई और दोस्तों के साथ घर में टीवी पर गाने सुन रहा था। इसी दौरान रात करीब 10.30 से 11 बजे के बीच कुछ लोग उसके घर का दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे। दरवाजा खोलने पर आरोपी जबरदस्ती घर में घुस आए और तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

Raipur Crime : इस दौरान आरोपियों ने घर में रखे टीवी को भी तोड़ दिया। वहीं एक आरोपी ने प्रार्थी के भाई आर्यन ठावरे के बाएं कान के पास ब्लेड से वार कर उसे घायल कर दिया।

Raipur Crime : मामले में डीडी नगर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर लगातार दबिश दी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपियों में कुबेर प्रसाद वर्मा, चंदन गुप्ता और विष्णु प्रसाद वर्मा शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here