Instructions JEE Main 2026 : कल से JEE Main परीक्षा, जानें एंट्री टाइम, ड्रेस कोड और जरूरी दस्तावेज के बारे में

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 के पहले सत्र की शुरुआत बुधवार से होने जा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभ्यर्थियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

एंट्री टाइमिंग: देरी पड़ी तो मौका खत्म

NTA के अनुसार,

  • सुबह 9 बजे की परीक्षा के लिए प्रवेश सुबह 7:00 से 8:30 बजे तक मिलेगा।

  • दोपहर 3 बजे की परीक्षा के लिए प्रवेश 1:00 से 2:30 बजे तक होगा।

निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवेश से पहले फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य होगी।

कब-कब होंगी परीक्षाएं?

  • जनवरी सत्र में JEE Main Paper-1 (BE/BTech) की परीक्षा
  • 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को दो शिफ्ट में आयोजित होगी।
  • जबकि 29 जनवरी को Paper-2 (BArch और BPlanning) की परीक्षा होगी।
  • इस वर्ष 14.10 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज अनिवार्य

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए छात्रों को NTA वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रिंटेड एडमिट कार्ड, सही तरीके से भरा हुआ सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म, ओरिजिनल फोटो आईडी, एक पासपोर्ट साइज फोटो, पारदर्शी पेन और पारदर्शी पानी की बोतल साथ लानी होगी।
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

ड्रेस कोड में बरतें सावधानी

हालांकि कोई अनिवार्य ड्रेस कोड नहीं है, लेकिन सुरक्षा जांच में देरी से बचने के लिए

  • भारी मेटल वाले कपड़े, जूलरी, बेल्ट, स्टोल और मोटे सोल के जूते न पहनें।

  • जींस पहन सकते हैं, लेकिन मेटल जिप या बटन वाली जींस से बचें।

परीक्षा तिथि में बदलाव से बढ़ी उलझन

कुछ छात्रों की परीक्षा तिथि 21-24 जनवरी से बदलकर 28 या 29 जनवरी कर दी गई है, जिससे कई अभ्यर्थी असमंजस में हैं। NTA ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में दी गई तिथि को ही अंतिम मानें।

JEE Main से IIT तक का रास्ता

JEE Main के दोनों सत्रों में से सर्वश्रेष्ठ NTA स्कोर के आधार पर रैंक तय होगी। टॉप 2.5 लाख छात्र JEE Advanced के लिए पात्र होंगे, जिसके जरिए IIT में प्रवेश मिलता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *