Saturday, August 29, 2026
Home Jobs Sarkari Naukari : छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए खुशखबरी : उच्च शिक्षा...

Sarkari Naukari : छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए खुशखबरी : उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर जल्द होगी भर्ती

Sarkari Naukari
Sarkari Naukari

रायपुर: Sarkari Naukari : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में 700 नए पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। वित्त विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अब जल्द ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय को प्रदेश के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

Sarkari Naukari : किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

यह भर्ती मुख्य रूप से तीन श्रेणियों के पदों के लिए की जाएगी, जिससे कॉलेजों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक दोनों ही स्तरों पर सुधार होगा:

  • सहायक प्राध्यापक: 625 पद
  • क्रीड़ा अधिकारी: 25 पद
  • ग्रंथपाल: 50 पद

इन नियुक्तियों से कॉलेजों में पढ़ाई और शोध की गुणवत्ता में सुधार होगा, जिससे छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सकेगा।

सरकार का युवाओं पर फोकस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह निर्णय न केवल युवाओं को रोजगार देगा, बल्कि उच्च शिक्षा संस्थानों में बेहतर माहौल बनाने में भी मदद करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षकों के 5000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पहले से ही जारी है।

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि सरकार शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है। यह 700 पदों की भर्ती युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय है। सरकार का दावा है कि पिछले 21 महीनों में विभिन्न विभागों, जैसे महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, और आदिम जाति विकास में भी बड़ी संख्या में भर्तियां की गई हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here