Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh JOB News : 625 सहायक प्राध्यापक समेत 700 पदों पर भर्ती, युवाओं...

JOB News : 625 सहायक प्राध्यापक समेत 700 पदों पर भर्ती, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग के तहत 700 पदों पर भर्ती की जाएगी। वित्त विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें 625 पद सहायक प्राध्यापक, 25 क्रीड़ा अधिकारी और 50 ग्रंथपाल के हैं।

राज्य सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से महाविद्यालयों में पढ़ाई और शोध की गुणवत्ता बढ़ेगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप शिक्षकों के 5000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी पहले से जारी है।

Read News : Union Minister Jyotiraditya Scindia : जर्जर सड़क पर सिंधिया का बयान वायरल – “बुरा हाल है भई”

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय को “ऐतिहासिक कदम” बताते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देने और उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण वातावरण बनाने की दिशा में यह बड़ा फैसला है।

वहीं, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति युवाओं को रोजगार देने और भविष्य की पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम है।

Read News : Bijapur Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बस्तर फाइटर जवान की मौत….

सरकार का दावा है कि बीते 21 महीनों में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य और आदिम जाति विकास विभाग सहित 4 से अधिक विभागों में बड़ी संख्या में भर्तियां की गई हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here