Janjgir Champa Employment Fair Details: 12 हजार से 29 हजार तक मिलेगा वेतन; जांजगीर रोजगार मेले में 3 बड़ी कंपनियां

VIKASH KHALKHO

जांजगीर-चांपा। Nishaanebaz.com-Janjgir ITI Job Fair Date: जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय रोजगार मेले (प्लेसमेंट कैंप) का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 10 सितंबर 2026 (दिन गुरुवार) को शासकीय आई.टी.आई. जांजगीर परिसर में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार इस मेले में निजी क्षेत्र के 3 प्रमुख नियोजक उपस्थित रहकर विभिन्न 190 पदों पर सीधी भर्ती की कार्यवाही करेंगे।

Read More : Bastar Mahtari Vandana Yojana Action: बस्तर में महतारी वंदन योजना पर बड़ा एक्शन; 5,925 महिलाओं के नाम सूची से हटाए

इन 3 प्रमुख कंपनियों में 190 पदों पर होगी सीधी भर्ती

रोजगार मेले के माध्यम से ‘कैरियर ट्री चेन्नई’ द्वारा ट्रेनी के 150 पदों पर, ‘चैतन्य फाइनेंस इंडिया लिमिटेड रायगढ़’ द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के 20 पदों पर तथा ‘भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) नैला’ द्वारा बीमा सखी के 20 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Read More : NSUI President Fraud Allegation Raipur: एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर नौकरी और रेत खदान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप; थाने में शिकायत

₹12,000 से ₹29,000 तक मिलेगा वेतनमान, शैक्षणिक योग्यता

इन विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग तथा बी.ई. (B.E.) निर्धारित की गई है। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 12,000 रुपये से लेकर 29,000 रुपये प्रतिमाह तक का वेतनमान एवं अन्य नियमानुसार भत्ते देय होंगे। चयनित युवाओं का कार्यक्षेत्र जांजगीर, सक्ती, डभरा तथा अन्य राज्य (चेन्नई) रहेगा।

Read More : PRSU Student Protest Demands: PRSU में छात्रों का फूटा गुस्सा; ATKT अवसर, ग्रेस मार्क्स और फीस वृद्धि पर रोक की उठी मांग

आवश्यक दस्तावेज और पंजीयन के साथ पहुंचे युवा

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपनी समस्त मूल शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों, अंकसूचियों, निवास व जाति प्रमाण पत्र तथा जिला रोजगार कार्यालय के वैध ‘रोजगार पंजीयन कार्ड’ की मूल व छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित हो सकते हैं। आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा या सक्ती से संपर्क किया जा सकता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *