CM Balod News : दर-दर भटक रही तहसीलदार की पत्नी, घर के बाहर बैठकर मांग रही इंसाफ, वीडियो वायरल

बालोद। CM Balod News : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां तहसीलदार से विवाह करने वाली एक महिला अपने ही पति से मिलने के लिए प्रशासन और पुलिस से गुहार लगा रही है। पीड़ित महिला रेणु गुप्ता ने वीडियो जारी कर अपनी पीड़ा बयां की है और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

CM Balod News : रेणु का कहना है कि नवंबर 2022 में उसकी शादी बालोद के तत्कालीन नायब तहसीलदार राहुल गुप्ता से रीति-रिवाज के साथ सरगुजा जिले के सीतापुर में हुई थी। शादी के महज 50 दिन बाद से ही उसे दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि वह मायके लौटने को मजबूर हो गई।

बुधवार को रेणु जब एक बार फिर अपने ससुराल लौटने की कोशिश में बालोद पहुंची, तो सास-ससुर ने उसे घर के भीतर घुसने से रोक दिया। इसके बाद से वह महिला घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई है। उसका आरोप है कि पुलिस और प्रशासन से मदद मांगने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई।

CM Balod News :

रेणु ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज में क्रेटा कार, लाखों रुपये नकद और अन्य कीमती सामान लेने का आरोप लगाया है। उसके अनुसार, परिवार ने पहले ही भारी दहेज लिया और अब भी लाखों रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही है। इन मांगों को पूरा नहीं करने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।

रेणु ने कहा कि उसके पास दहेज में ली गई कार और नगद राशि से जुड़े प्रमाण भी मौजूद हैं। वहीं पति राहुल गुप्ता वर्तमान में दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ तहसीलदार हैं, जबकि उसके ससुर सतीशचंद्र गुप्ता बालोद में मछली पालन विभाग में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रही है। अब देखना यह होगा कि पीड़िता की आवाज कब तक सुनी जाती है और उसे न्याय कब मिलता है। फिलहाल, मामले ने जिले में प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories