Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh Monsoon In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में मानसून की जोरदार एंट्री, कई जिलों...

Monsoon In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में मानसून की जोरदार एंट्री, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon In Chhattisgarh
Monsoon In Chhattisgarh

रायपुर। Monsoon In Chhattisgarh : आखिरकार छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 25 दिनों से बस्तर में ठिठका मानसून अब राजधानी रायपुर से होते हुए सरगुजा तक पहुंच गया है। इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है और आसमान से राहत की बारिश शुरू हो गई है।

Monsoon In Chhattisgarh : मौसम विभाग ने सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और आसपास के इलाकों में आज गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सुबह से लगातार तेज बारिश हो रही है, जबकि राजधानी रायपुर में रुक-रुककर बूंदाबांदी जारी है। मानसून सक्रिय होने के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है—कई जिलों में तापमान 4 से 5 डिग्री तक नीचे आया है। हालांकि बुधवार को दुर्ग 35.4°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।

Monsoon In Chhattisgarh

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में औसतन 19.59 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, कोरबा और रायगढ़ में बुधवार को झमाझम बारिश ने लोगों को उमस से राहत दिलाई थी।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। किसानों और आमजन के लिए यह मानसूनी बारिश राहत लेकर आई है, लेकिन बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here